Breaking News

पिंपरी-चिंचवड़@सोडियम नाइट्रेट से घुटा दम…

Share


एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत,सुसाइड नोट से खुला राज
पिंपरी-चिंचवड़,03 अगस्त 2026। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मोरवाड़ी स्थित करिश्मा ग्लोरी सोसाइटी में परिवार के मुखिया विनोद पिल्ले (50), उनकी पत्नी सिरजा पिल्ले (45) और बेटी पूर्णिमा पिल्ले (19) की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे कथित तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, विनोद पिल्ले का शव उनके घर से बरामद हुआ था, जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर हालत में मिली थीं। दोनों को तत्काल वाईसीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संत तुकाराम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को घर से एक पत्र भी मिला है, जिसे विनोद पिल्ले द्वारा लिखा हुआ बताया जा रहा है। इसमें कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराने की बात कही गई है। पुलिस पत्र समेत घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि परिवार की मौत किसी जहरीले पदार्थ के संपर्क में आने से हुई हो सकती है। पुलिस सोडियम को घर से नाइट्रेट का एक कंटेनर मिला है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मामले में पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हर कार्रवाई के लिए तैयार,आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती : राजनाथ

Share नई दिल्ली,27 सितम्बर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को लेकर …

Leave a Reply