Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा के राहुल प्रधान का रणजी टीम में चयन

Share


विकेटकीपर-बल्लेबाज को छत्तीसगढ़ की सीनियर टीम में मिली जगह, क्रिकेट प्रेमियों में खुशी


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ क्रिकेट में सरगुजा का नाम एक बार फिर चमका है। सरगुजा के विकेटकीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का छत्तीसगढ़ की रणजी टीम में चयन हुआ है। इससे पहले बल्लेबाज आशुतोष सिंह भी रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। राहुल के चयन से जिले के क्रिकेट खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों में खुशी है। राहुल प्रधान लंबे समय से सरगुजा क्रिकेट संघ से जुड़े हैं और स्थानीय क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। उनके प्रदर्शन और मेहनत के आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ की सीनियर टीम में जगह मिली है। अब वे बीसीसीआई की प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले सरगुजा के आशुतोष सिंह ने 2016 में छत्तीसगढ़ की ओर से रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था। उन्होंने 6 अक्टूबर 2016 को रणजी ट्रॉफी के 2016-17 सत्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करते हुए शतक लगाया था। 2017-18 सत्र में वे छत्तीसगढ़ टीम के प्रमुख रन स्कोररों में शामिल रहे।
स्थानीय खिलाडिय़ों के लिए बढ़ा उत्साह : राहुल प्रधान के चयन को सरगुजा के स्थानीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों,कोच और खिलाडिय़ों ने उनके चयन पर बधाई दी है। उनका कहना है कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उचित प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर यहां के खिलाड़ी उच्च स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। राहुल के चयन के बाद सोशल मीडिया और विभिन्न क्रिकेट समूहों में भी उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर @ न्याय चाहिए या न्यायालय से पहले फैसला? न्याय सड़क पर मिलेगा या न्यायालय में? भीड़ का दबाव फैसला नहीं हो सकता

Share एफआईआर से हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला,फिर अदालत के फैसले से पहले सड़क पर क्यों? …

Leave a Reply