Breaking News

अम्बिकापुर@शासकीय कन्या स्कूल अम्बिकापुर की बालिकाओं का क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

Share

बालिका क्रिकेट की नई शुरुआत ने दिलाई राज्य स्तरीय उपलब्धि

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बालिका क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई नई पहल ने शानदार परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की चार छात्राओं का चयन 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026, राजनांदगांव के लिए सरगुजा संभाग की बालिका टीम सभी संभाग टीम हरा कर विजेता बनी। विजेता टीम मे विद्यालय की छात्राएं दृष्टि सिंह,आरती सिंह,पूर्णिमा केरकेट्टा एवं अनन्या यादव ने सरगुजा संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सरगुजा संभाग की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इन चारों बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय के साथ-साथ अम्बिकापुर शहर एवं सरगुजा का नाम गौरवान्वित किया। सत्र 2026-27 में बालिका क्रिकेट प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण प्रारंभ होने के समय विद्यालय की लगभग 28 बालिकाओं ने नियमित रूप से क्रिकेट का अभ्यास शुरू किया। इस प्रशिक्षण केंद्र को सफल बनाने में संस्था प्रमुख एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही सरगुजा जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष एवं पार्षद शैलेश कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा के मार्गदर्शन में विद्यालय में बालिका क्रिकेट प्रशिक्षण को आगे बढ़ाया गया। बालिकाओं के प्रशिक्षण एवं खेल कौशल को निखारने में अम्बिकापुर के क्रिकेट कोच शौभिक दासगुप्ता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विद्यालय परिवार ने दी बधाई : इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या अपर्णा दुबे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने चयनित एवं विजेता टीम की सभी खिलाड़ी बालिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने बालिकाओं के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्राओं को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी। बालिका शिक्षा के साथ बालिका खेल को बढ़ावा की दिशा में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर का यह प्रयास निश्चित रूप से सरगुजा की बालिकाओं के लिए खेल के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर @ न्याय चाहिए या न्यायालय से पहले फैसला? न्याय सड़क पर मिलेगा या न्यायालय में? भीड़ का दबाव फैसला नहीं हो सकता

Share एफआईआर से हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला,फिर अदालत के फैसले से पहले सड़क पर क्यों? …

Leave a Reply