35.2 प्रतिशत सदस्यता के साथ KMS को मिला श्रमिकों का समर्थन, BMS दूसरे और AITUC तीसरे स्थान पर
-संवाददाता-
बैकुंठपुर 26 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र में वर्ष 2026 के सदस्यता सत्यापन के परिणाम सामने आने के बाद श्रमिक संगठनों में हलचल तेज हो गई है, जारी आंकड़ों के अनुसार कोयला मजदूर सभा , हिंद मजदूर सभा ने सदस्यता सत्यापन में सर्वाधिक मत प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है, संगठन को कुल 1111 मत, यानी लगभग 35.2 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। सदस्यता सत्यापन में विभिन्न श्रमिक संगठनों के बीच हुए मुकाबले में BMS को 930 मत (29.5 प्रतिशत) प्राप्त हुए और वह दूसरे स्थान पर रहा, वहीं AITUC को 440 मत (13.9 प्रतिशत) तथा INTUC को 385 मत (12.2 प्रतिशत) प्राप्त हुए, NOTA के पक्ष में 286 मत (9.1 प्रतिशत) दर्ज किए गए, कुल मतों की संख्या 3152 रही।
35 प्रतिशत से अधिक मत के साथ KMS सबसे आगे- सदस्यता सत्यापन के आंकड़ों पर नजर डालें तो KMS ने कुल मतों में 35 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल की है, दूसरे स्थान पर रहे BMS और KMS के बीच 181 मतों का अंतर रहा, वहीं अन्य संगठनों के मुकाबले भी ्यरूस् को अधिक समर्थन मिला, यह परिणाम बैकुंठपुर क्षेत्र में सक्रिय श्रमिक संगठनों की सदस्यता स्थिति का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है, हालांकि सदस्यता सत्यापन के आंकड़े किसी संगठन के प्रति श्रमिकों के समर्थन की एक निर्धारित अवधि की तस्वीर प्रस्तुत करते हैं, लेकिन संगठनात्मक स्तर पर इन परिणामों का महत्व माना जाता है।
संगठन ने श्रमिक साथियों का जताया आभार- परिणाम सामने आने के बाद कोयला मजदूर सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, संगठन की ओर से सदस्यता सत्यापन में समर्थन देने वाले सभी श्रमिक साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, संगठन ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संगठन से जुड़े सभी श्रमिक साथियों की सामूहिक भागीदारी और विश्वास का परिणाम है। संगठन की ओर से श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा भविष्य में भी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही गई।
योगेंद्र कुमार मिश्र ने दी बधाई- कोयला मजदूर सभा के महामंत्री योगेंद्र कुमार मिश्र ने सदस्यता सत्यापन के परिणाम पर संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रमिक साथियों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि सदस्यों ने संगठन पर जो विश्वास जताया है, वह संगठन के लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाता है, उन्होंने श्रमिक हितों, सुरक्षित कार्य वातावरण, रोजगार से जुड़े विषयों तथा श्रमिकों के अधिकारों के लिए लगातार काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
3152 मतों ने तय की तस्वीर- बैकुंठपुर क्षेत्र में हुए सदस्यता सत्यापन में कुल 3152 मत पड़े, इनमें KMS को 1111, BMS को 930, AITUC को 440 और INTUC को 385 मत मिले, वहीं 286 मत NOTA के खाते में गए। सदस्यता सत्यापन के परिणाम के बाद अब श्रमिक संगठनों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी सक्रियता बढ़ने की संभावना है, वहीं कोयला मजदूर सभा के लिए यह परिणाम संगठन के आगामी कार्यक्रमों और श्रमिक मुद्दों पर उसकी भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur