-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर और जिले भर के शिवालयों में हर-हर महादेव और जय ओम शिवकारा के जयकारे गूंजते रहे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिव मंदिरों के साथ-साथ अन्य मंदिरों में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फूल, दूध, दही, घी और जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। सावन का पहला सोमवार होने के कारण मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थीं। समिति द्वारा भक्तों की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था की गई थी। 30 जुलाई से सावन मास की शुरुआत हो चुकी है। शहर के शंकर घाट स्थित शिव मंदिर,जोड़ा पीपल मंदिर,सांडबार बैरियर,गांधीनगर, नमनाकला,गंगापुर सहित अन्य मंदिरों में भी सुबह से भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना की। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सावन मास में सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन को भगवान शिव का दिन माना जाता है और जो भक्त नियमित पूजा न कर सकें, उन्हें सावन के सोमवार को व्रत और पूजा जरूर करनी चाहिए। शहर के शंकर घाट में श्रद्धालुओं ने स्नान कर जल उठाया और मंदिर पहुंचकर शिवजी का दूध व जल से अभिषेक किया।
शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कई श्रद्धालुओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। महिलाएं और युवतियां भी व्रत रखकर शिव पूजा में लीन रहीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur