Breaking News

अम्बिकापुर@पति से विवाद के बाद मां ने खाया जहर..5 साल के बेटे की मौत

Share


मासूम को भी पिलाया कीटनाशक,अंबिकापुर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अम्बिकापुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)। जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने खुद कीटनाशक पी लिया और अपने 5 साल के बेटे को भी पिला दिया। गंभीर हालत में बच्चे को अंबिकापुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम जोरंडाझरिया निवासी ईश्वर यादव 29 अप्रैल को अपने दोस्त की बारात में जाना चाहता था। उसकी पत्नी सुलोचनी ने उसे जाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्से में सुलोचनी घर के अंदर गई और पति के सामने ही कीटनाशक पी लिया। उस समय उसकी गोद में 5 साल का बेटा आदित्य यादव भी था। बच्चे के मुंह से भी कीटनाशक की गंध आ रही थी, जिससे आशंका है कि उसे भी जहर पिलाया गया।
अस्पतालों के चक्कर, नहीं बच सका मासूम : घटना के बाद परिजन दोनों को इलाज के लिए भेलवा अस्पताल ले गए। वहां से बच्चे की हालत गंभीर होने पर कुनकुरी अस्पताल रेफर किया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मां की हालत स्थिर, जांच जारी : महिला सुलोचनी का इलाज फिलहाल भेलवा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में मिली 1965 की हस्तलिखित पत्रिका उदगार की दुर्लभ पाण्डुलिपि

Share अम्बिकापुर ,01 मई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के गोधनपुर क्षेत्र में हस्तलिखित मासिक पत्रिका उदगार …

Leave a Reply