Breaking News

अम्बिकापुर@कार्य में लापरवाही पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुन्नी के स्वीपर शिवरात्र तिर्की निलंबित

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा बीते 02 अप्रैल 2026 को विकासखण्ड लखनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुन्नी का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान स्वीपर श्री शिवरात्र तिर्की अपने कार्य से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये एवं अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतना पाया गया। इस संबंध में कलेक्टर श्री वसंत के निर्देशानुसार उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब प्रेषित नहीं किया गया। जवाब अप्राप्त होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जांच दल गठित कर जांच करायी गयी, जांच प्रतिवेदन अनुसार यह पाया गया कि शिवरात्र प्राथमिक स्वा. केन्द्र कुन्नी में दैनिक उपस्थिति दर्ज कर संस्था से नदारद रहते हैं। उन्हें इस संबंध में कई बार चेतावनी एवं समझाइश दी गयी थी। कार्य में सुधार नहीं आने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया। जिसमें शिवरात्र तिर्की को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय विकासखण्ड बतौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बटईकेला निर्धारित किया गया है। श्री शिवरात्र तिर्की को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में मिली 1965 की हस्तलिखित पत्रिका उदगार की दुर्लभ पाण्डुलिपि

Share अम्बिकापुर ,01 मई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के गोधनपुर क्षेत्र में हस्तलिखित मासिक पत्रिका उदगार …

Leave a Reply