-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)। ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से विशेष समर कैंप ‘उमंग 2026’ का आयोजन आज, 2 मई शनिवार से किया जा रहा है। यह शिविर कक्षा छठवीं से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है। संस्था द्वारा आयोजित इस अनोखे कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं, एकाग्रता बढ़ाने के उपाय, प्रेरणादायी क्लासेस, सांस्कृतिक गतिविधियां, चरित्र निर्माण, आंतरिक गुणों का विकास, आकर्षक उपहार तथा मेडिटेशन जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी। प्रतिदिन अलग-अलग अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur