Breaking News

सूरजपुर@ अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के निर्देश कहा जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ करें पुलिसिंग

Share


सूरजपुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)।
जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 30 अप्रैल 2026 को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में राजपत्रित अधिकारी तथा सभी थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में एसएसपी ने निर्देशित किया कि पुलिसिंग में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, अवैध गतिविधियों जैसे शराब,गांजा एवं नशीले इंजेक्शन की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए,कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई, लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान निराकरण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें तथा प्रकरणों का विधिसम्मत निराकरण करें, साइबर एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, साथ ही हिट एंड रन मामलों में पीडि़त अथवा उनके परिजनों को निर्धारित समय-सीमा में राहत राशि दिलाने हेतु आवश्यक प्रकरण तैयार कर भेजने को कहा गया, थाना-चौकी स्तर पर जब्त माल के निराकरण को प्राथमिकता देने, आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा सीसीटीएनएस में एफआईआर सहित सभी प्रविष्टियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को तकनीकी रूप से अद्यतन रहकर कार्य करने के लिए भी कहा गया,इसके अतिरिक्त सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविरों में थाना-चौकी प्रभारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए,बैठक में एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा,सीएसपी बेनार्ड कुजूर,डीएसपी अनूप एक्का,डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में मिली 1965 की हस्तलिखित पत्रिका उदगार की दुर्लभ पाण्डुलिपि

Share अम्बिकापुर ,01 मई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के गोधनपुर क्षेत्र में हस्तलिखित मासिक पत्रिका उदगार …

Leave a Reply