Breaking News

अम्बिकापुर@सीतापुर की घटना पर भाजपा विधिक प्रकोष्ठ की बैठक,आरोपियों की पैरवी न करने का निर्णय

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)। सीतापुर में नाबालिग बच्चियों के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के संदर्भ में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई । भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के निर्देश पर आयोजित बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए पीडि़त बच्चियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की, तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं अधिवक्ता जनमेजय पांडेय ने बताया कि हम सब ने सर्व सहमति से पैरवी न करने का निर्णय लिया है, उन्होंने बताया कि अधिवक्ता गण उक्त जघन्य अपराध के आरोपियों की किसी भी प्रकार से न कानूनी सहायता करेंगे और न उनका केस लड़ेंगे । बैठक में यह भी कहा गया कि इस प्रकार के अमानवीय कृत्य समाज में असहनीय हैं और ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में मिली 1965 की हस्तलिखित पत्रिका उदगार की दुर्लभ पाण्डुलिपि

Share अम्बिकापुर ,01 मई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के गोधनपुर क्षेत्र में हस्तलिखित मासिक पत्रिका उदगार …

Leave a Reply