-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)। जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है,जोकि 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस चरण के तहत जिले के प्रत्येक मकानों का भौतिक सत्यापन करते हुए उसकी स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत जानकारियों का संकलन किया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत ने जनगणना कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु ग्राम पंचायत आमदरहा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों से जनगणना प्रक्रिया की जानकारी ली तथा कार्य की गुणवत्ता के साथ समय पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण नागरिकों को जागरूक करने के लिए मुनादी कराने के निर्देश भी दिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur