Breaking News

सूरजपुर @ दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का भुगतान,संघ ने जताया आभार

Share


सूरजपुर 01 मई 2026 (घटती-घटना)।
विकासखंड रामानुजनगर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा त्वरित पहल करते हुए दो दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को अनुग्रह राशि प्रदान की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. हरमेन राकेश मिंज (सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला हरिजनपारा तेलाईमुड़ा) तथा स्व. श्रीनाथ खंडे (प्रधान पाठक,प्राथमिक शाला छिवलहियापारा) का हाल ही में निधन हो गया था, श्रीनाथ खंडे का 25 अप्रैल को स्वास्थ्य कारणों से तथा हरमेन राकेश मिंज का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हुआ था, संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा मामले की जानकारी कार्यालय को दिए जाने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को उनके निवास पर पहुंचकर अनुग्रह राशि का भुगतान कराया। यह प्रक्रिया एक ही दिन में पूर्ण की गई, शासकीय सेवा के दौरान कर्मचारी के निधन पर उनके आश्रितों को नियमानुसार अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है। इस क्रम में विभाग द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई गई, स्व. हरमेन राकेश मिंज के परिजनों को राशि प्रदान करते समय विकासखंड शिक्षा कार्यालय से राजाराम, संयुक्त शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष राकेश शुक्ला एवं ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम साहू उपस्थित रहे, वहीं स्व. श्रीनाथ खंडे के परिजनों को अनुग्रह राशि प्रदान करने के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरम साय लकड़ा,बीपीओ रविनाथ तिवारी,विक्रम सिंह, उत्तम सिंह भैना, जनशिक्षक शिवनारायण सिंह,संजीव कुमार मिश्रा तथा रामसाय उपस्थित रहे,संयुक्त शिक्षक संघ रामानुजनगर के ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम साहू ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई त्वरित पहल के लिए आभार व्यक्त किया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में मिली 1965 की हस्तलिखित पत्रिका उदगार की दुर्लभ पाण्डुलिपि

Share अम्बिकापुर ,01 मई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के गोधनपुर क्षेत्र में हस्तलिखित मासिक पत्रिका उदगार …

Leave a Reply