Breaking News

सूरजपुर@ पीट एनडीपीएस एक्ट का शिकंजा

Share

आदतन ड्रग तस्कर को 3 माह की सजा,सूरजपुर पुलिस की सख्ती जारी
सूरजपुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)।
जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह आक्रामक मोड में नजर आ रहा है, एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई के बाद अब आदतन अपराधियों पर पीट एनडीपीएस एक्ट के जरिए शिकंजा कसा जा रहा है। सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा के सख्त निर्देशों और ड्रग पैडलर्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का असर जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है,वहीं प्रशांत कुमार ठाकुर (डीआईजी व एसएसपी,सूरजपुर) के नेतृत्व में पुलिस ने ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जो बार-बार मादक पदार्थों के मामलों में लिप्त पाए जा रहे हैं।
कमिश्नर कोर्ट में पेश हुआ मामला, सुनवाई के बाद सजा- पुलिस द्वारा तैयार किए गए प्रकरण को सरगुजा संभाग कमिश्नर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने 29 अप्रैल 2026 को मामले की सुनवाई पूरी की, सुनवाई के बाद पीट एनडीपीएस एक्ट 1988 की धारा 3 सहपठित धारा 10 के तहत आरोपी विकास राव (निवासी शिवनंदनपुर,थाना विश्रामपुर) को 3 माह की जेल की सजा सुनाई गई। आदेश जारी होते ही पुलिस ने आरोपी को जिला जेल भेज दिया।
आदतन अपराधियों पर विशेष फोकस- सूरजपुर पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य केवल एक मामले में सजा दिलाना नहीं, बल्कि ऐसे अपराधियों को चिन्हित करना है जो बार-बार ड्रग तस्करी या अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल रहते हैं, पुलिस अब पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत ऐसे आरोपियों के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन लेकर उन्हें पहले ही नियंत्रित करने की रणनीति अपना रही है, ताकि वे दोबारा अपराध करने की स्थिति में न पहुंच सकें।
ड्रग नेटवर्क पर लगाम कसने की रणनीति
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई एक बड़े अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ने पर जोर दिया जा रहा है, आदतन अपराधियों की निगरानी बढ़ाई गई है, कानूनी प्रावधानों का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है।
संदेश साफ है अब नहीं चलेगा नशे का कारोबार
इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सूरजपुर में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पुलिस की इस सख्ती से न केवल अपराधियों में डर का माहौल बना है, बल्कि आम जनता में भी यह भरोसा मजबूत हुआ है कि प्रशासन नशे के खिलाफ गंभीरता से काम कर रहा है।
फोटो 07


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 20 परिवहन अधिकारियों का तबादला

Share रायपुर,01 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने …

Leave a Reply