Breaking News

मजदूर दिवस पर सिविल पेटी कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने किया श्रमिकों का सम्मान

Share


अम्बिकापुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)।
मजदूर दिवस के अवसर पर सिविल पेटी कांट्रेक्टर एसोसिएशन सरगुजा संभागीय (छत्तीसगढ़) द्वारा खैरबार रोड स्थित शिव शक्ति इंडस्ट्रीज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ठेकेदार संघ के अध्यक्ष दीपक अगरिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरगुजा संभाग के सदस्य आकाश सोनी, गुलाब खान, दीपांकर मजूमदार, सलीम, जयदीप मायती, रमेश खेडि़या, विपुल सहित बड़ी संख्या में मजदूर भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रमिकों को कपड़े, टोपी और गमछा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। आयोजन के माध्यम से श्रमिकों के योगदान को सराहा गया और उनके सम्मान का संदेश दिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में मिली 1965 की हस्तलिखित पत्रिका उदगार की दुर्लभ पाण्डुलिपि

Share अम्बिकापुर ,01 मई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के गोधनपुर क्षेत्र में हस्तलिखित मासिक पत्रिका उदगार …

Leave a Reply