Breaking News

अम्बिकापुर@ सुशासन तिहार 2026 के तहत बरकेला क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

Share


शिविर में 454 आवेदनों का विभागों द्वारा त्वरित निराकरण
अम्बिकापुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव, द्वार द्वार सुशासन की सरकार पहुंच रही है जोकि 10 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में आज अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बरकेला क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 25 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपनी मांग एवं शिकायतों के लेकर 494 आवेदन दिए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 454 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया। शेष आवेदनों को जांच पश्चात् आवेदकों को निराकरण की सूचना दी जाएगी।
प्रशासन आपके द्वार 27 विभागों ने लगाए स्टॉल : शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य सहित कुल 27 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कई मांगों का मौके पर निराकरण करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में मिली 1965 की हस्तलिखित पत्रिका उदगार की दुर्लभ पाण्डुलिपि

Share अम्बिकापुर ,01 मई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के गोधनपुर क्षेत्र में हस्तलिखित मासिक पत्रिका उदगार …

Leave a Reply