Breaking News

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share

  • 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी और 537 अंक प्राप्त करने वाले मोहम्मद अयाज़ को दी शुभकामनाएं,कहा… ऐसी प्रतिभाएं विकसित भारत की मजबूत नींव


-संवाददाता-
मनेन्द्रगढ़/खड़गवां,25 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है, विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल स्वयं उनके घर पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया,उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास और स्पष्ट लक्ष्य के साथ कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं,बल्कि पूरे एमसीबी जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी विद्यार्थी भविष्य में कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।
611 अंक प्राप्त करने वाले आदित्य अग्रवाल का किया सम्मान-स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़ में अतुल अग्रवाल के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके सुपुत्र आदित्य अग्रवाल से सौजन्य भेंट की, आदित्य ने एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में 611 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है, इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आदित्य की मेहनत,लगन और प्रतिभा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है,उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में प्रवेश कर आदित्य निश्चित रूप से समाज की सेवा करेंगे और देश, प्रदेश तथा अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।
खड़गवां के अनुराग नाथ त्रिपाठी ने 588 अंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान-इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री खड़गवां पहुंचे,जहां उन्होंने अनुराग नाथ त्रिपाठी को उनके निवास पर सम्मानित किया। अनुराग ने एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में 588 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है, स्वास्थ्य मंत्री ने अनुराग को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे खड़गवां क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, उन्होंने कहा कि अनुराग ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं, उन्होंने विश्वास जताया कि अनुराग भविष्य में एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।
537 अंक हासिल करने वाले मोहम्मद अयाज़ को भी दी शुभकामनाएं-स्वास्थ्य मंत्री ने मनेन्द्रगढ़ में अब्दुल अज़ीज़ के निवास पहुंचकर उनके सुपुत्र मोहम्मद अयाज़ से भी मुलाकात की, अयाज़ ने एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में 537 अंक प्राप्त कर अपने परिवार, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है,इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव है,उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मोहम्मद अयाज़ चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज के प्रति अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
प्रतिभाओं का सम्मान समाज को देता है सकारात्मक संदेश
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है,इससे अन्य विद्यार्थियों को भी कठिन परिश्रम,अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है,उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है,प्रदेश के युवाओं की सफलता ही विकसित छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी।
परिजनों और क्षेत्रवासियों ने जताया हर्ष
आदित्य अग्रवाल,अनुराग नाथ त्रिपाठी और मोहम्मद अयाज़ की इस सफलता पर उनके परिजनों,शिक्षकों,मित्रों,शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं,सभी ने विश्वास जताया कि ये तीनों विद्यार्थी भविष्य में चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज की सेवा कर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply