Breaking News

रायपुर/अहमदाबाद@गुजरात में 28 जुलाई को होगा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन, पत्रकार सुरक्षा कानून पर होगी चर्चा

Share

रायपुर/अहमदाबाद,25 जुलाई 2026। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति गुजरात द्वारा 28 जुलाई 2026 को गांधीनगर-सरखेज हाईवे स्थित जासपुर में विश्व उमिया फाउंडेशन परिसर में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इस अधिवेशन में गुजरात सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकार, मीडिया प्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।
समिति के अनुसार अधिवेशन का प्रमुख उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों तथा पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता पर व्यापक चर्चा करना है। आयोजन के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने बताया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भी पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल इस राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए गांधीनगर जाएगा।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश भाई पटेल ने कहा कि अधिवेशन में पत्रकार सुरक्षा कानून (Journalist Protection Act) को लागू किए जाने की आवश्यकता और उसकी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही पत्रकारों के लिए सुरक्षित एवं निर्भीक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा।
आयोजन समिति ने देशभर के पत्रकारों से अधिवेशन में सहभागिता कर अपने सुझाव एवं विचार साझा करने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण

दिनांक: 28 जुलाई 2026
स्थान: विश्व उमिया फाउंडेशन, वैष्णोदेवी मंदिर के सामने, गांधीनगर-सरखेज हाईवे, जासपुर (गुजरात)।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply