Breaking News

रायपुर@पूर्व मंत्री बोले-छत्तीसगढ़ में एसआईआर से 25 लाख वोटर कटे

Share

मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के जरिए नाम काटने की प्रक्रिया में जांच की मांग की…

रायपुर,25 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची से करीब 25 लाख नाम कम होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा है। 2023 के बाद आबादी बढ़ने के बावजूद राज्य में मतदाताओं की संख्या कैसे घट गई? उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान फॉर्म-7 के इस्तेमाल और इसके आधार पर नाम काटने की प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। मोहम्मद अकबर ने दस्तावेजों के आधार पर दावा किया कि राज्य में 2023 से अब तक 24 लाख 99 हजार मतदाता कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को बताना चाहिए कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों में कितने मामले फॉर्म-7 के आधार पर थे और उनमें निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया या नहीं।
रायपुर में सबसे ज्यादा 31 हजार नाम कटे : अकबर के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में कुल 1 लाख 8 हजार 807 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इनमें रायपुर में 31,028, कोरबा में 15,187,दुर्ग में 7,209, बालोद में 3,903, बलौदाबाजार-भाटापारा में 2,662 और कबीरधाम में 2,234 नाम शामिल हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से पूछा कि इन नामों में कितने फॉर्म-7 के आधार पर हटाए गए।
क्या आपत्ति दर्ज कराने वाले लोगों के बयान लिए गए और जिन मतदाताओं के नाम काटने की मांग की गई, उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया?
गलत जानकारी देकर नाम कटवाने पर कार्रवाई का प्रावधान : मोहम्मद अकबर ने कहा कि फॉर्म-7 दाखिल होने भर से किसी मतदाता का नाम सूची से नहीं कट जाता। आपत्ति पर कार्रवाई से पहले संबंधित पक्षों को सुनना और अधिकारी का आपत्ति की वैधता से संतुष्ट होना जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम,1950 की धारा 31 का हवाला देते हुए कहा कि जानबूझकर गलत जानकारी या घोषणा देकर मतदाता सूची से नाम कटवाने की कोशिश करने पर एक साल तक की जेल,जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। अकबर ने आयोग से यह भी पूछा कि कितनी शिकायतें झूठी पाई गईं और ऐसे मामलों में कितने शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@28 अक्टूबर को चिरई जसवंतपुर में होगा काका लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण

Share मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों अनावरण प्रस्तावित,लरंग साय सेवा समिति ने प्रेसवार्ता में दी …

Leave a Reply