Breaking News

बलौदाबाजार@बलौदाबाजार में 7 गांजा तस्कर गिरफ्तार

Share


ऑपरेशन निश्चय के तहत 30 किलोग्राम गांजा जब्त
बलौदाबाजार,25 अक्टूबर 2026। बलौदाबाजार जिले की सिमगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत गांजा तस्करी के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 किलो 430 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत 15 लाख 21 हजार 500 रुपए बताई गई है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर प्रयागराज जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर महासमुंद और बिलासपुर पुलिस के तालमेल से नेशनल हाईवे-130 पर नाकेबंदी की गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद स्विफ्ट कार (यूपी70 जीई 3782) में गांजा ले जाया जा रहा है। इसके आगे चल रही बलेनो कार (यूपी70 जीएन 5538) तस्करों की निगरानी कर रही थी। नाकेबंदी देखकर दोनों कारों के चालकों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो दामाखेड़ा के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 7 आरोपियों को पकड़ लिया।
एक आरोपी पत्रकार का
सहायक,दूसरा ग्रामीण डॉक्टर

पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में एक पत्रकार का सहायक और दूसरा ग्रामीण डॉक्टर है। आरोपी अपनी पहचान का इस्तेमाल कर ओडिशा से गांजा लाकर प्रयागराज में बेचने की कोशिश कर रहे थे।
25.41 लाख रुपए का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 किलो 430 ग्राम गांजा के 15 पैकेट जब्त किए हैं। इसकी अनुमानित कीमत 15 लाख 21 हजार 500 रुपए है। इसके अलावा 3 लाख 50 हजार रुपए की स्विफ्ट कार, 6 लाख रुपए की बलेनो कार और 70 हजार रुपए के 6 एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 25 लाख 41 हजार 500 रुपए है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
सभी आरोपियों के खिलाफ सिमगा थाने में अपराध क्रमांक 466/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों और खरीदारों के संबंध में आगे की जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
गिरफ्तार आरोपियों में विनीत कुमार भारती, करन कनौजिया,सुनील कुमार भारती,सुखलेन्द्र कुमार नट, राजेंद्र गुप्ता,शिवशंकर बिन्द और अनिल कुमार बिन्द शामिल हैं। सभी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के निवासी हैं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ छात्रहित की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Share रामानुज प्रताप सिंह देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दे …

Leave a Reply