Breaking News

बैकुंठपुर@ छात्रहित की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Share


रामानुज प्रताप सिंह देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए,प्राचार्य ने दिया सकारात्मक आश्वासन
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,25 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
शासकीय रामानुज प्रताप सिंह देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय,बैकुंठपुर में विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बैकुंठपुर नगर इकाई ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा, परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रहित से जुड़े मुद्दों को महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन सौंपने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और उनके भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है,ऐसे में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण,आवश्यक सुविधाएं और सुचारु व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए,विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान समस्याओं का सामना न करना पड़े,इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन को उनकी शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
समस्याओं के निराकरण की मांग
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके उचित निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया,परिषद का कहना है कि छात्रहित से जुड़े विषयों पर समय रहते कार्रवाई होने से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, ज्ञापन के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य ने कार्यकर्ताओं की मांगों और समस्याओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया, इसके बाद विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल किए जाने की उम्मीद जताई गई।
छात्रहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने की बात- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रहित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है, परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन से अपेक्षा जताई कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर आश्वासन के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके, इस अवसर पर नगर मंत्री आयुषी साहू, नगर सह मंत्री आकांक्षा सिंह, नगर सह मंत्री सिद्धार्थ साहू, अलका सिंह, श्वेता गुप्ता, खुशी राजवाड़े, मनीषा साहू, आकाश एवं कार्तिक सहित ्रख्ङ्कक्क के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा महंगा,न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपए जुर्माना

Share यातायात पुलिस की कार्रवाई,मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत पेश किया गया …

Leave a Reply