बैडमिंटन,टेनिस,फुटबॉल और बास्केटबॉल में खिलाडि़यों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन,खेल मैदान में उमड़ी दर्शकों की भीड़
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन खिलाडि़यों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों के खिलाडि़यों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों में खिलाडि़यों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाडि़यों के उत्साह और रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए खेल मैदान में खेल प्रेमियों एवं दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
बैडमिंटन में दुर्ग संभाग का दबदबा : बैडमिंटन प्रतियोगिता के 19 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग संभाग ने प्रथम,रायपुर ने द्वितीय,बिलासपुर ने तृतीय तथा सरगुजा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में बस्तर प्रथम,दुर्ग द्वितीय,सरगुजा तृतीय और रायपुर चतुर्थ स्थान पर रहा। इसी प्रकार 17 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग संभाग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय, बिलासपुर ने तृतीय तथा सरगुजा ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग प्रथम,रायपुर द्वितीय,सरगुजा तृतीय और बस्तर चतुर्थ स्थान पर रहा।
सॉफ्ट टेनिस में बिलासपुर और रायपुर के खिलाडि़यों ने मारी बाजी : सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में भी खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और दुर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय और सरगुजा तृतीय स्थान पर रहा। 17 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और दुर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और दुर्ग तृतीय स्थान पर रहा। 19 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, दुर्ग ने द्वितीय और रायपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। 19 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय और बिलासपुर तृतीय स्थान पर रहा।
फुटबॉल और बास्केटबॉल
में भी दिखा रोमांच
फुटबॉल के 19 वर्ष बालक वर्ग में बस्तर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि सरगुजा द्वितीय और दुर्ग तृतीय स्थान पर रहा। बास्केटबॉल के 17 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर संभाग ने प्रथम, दुर्ग ने द्वितीय और सरगुजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर ने प्रथम,सरगुजा ने द्वितीय और बिलासपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur