Breaking News

अम्बिकापुर@मल्टीपरपज़ स्कूल में किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य,स्वच्छता और साइबर सुरक्षा पर दिया गया मार्गदर्शन

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शासकीय मल्टीपरपज़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर में लगभग 200 छात्राओं के लिए किशोरी स्वास्थ्य एवं जागरूकता विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव,मानसिक स्वास्थ्य तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में संकल्प हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता गोयल ने कहा कि मासिक धर्म प्रत्येक किशोरी और महिला के जीवन की सामान्य जैविक प्रक्रिया है। इसे लेकर किसी प्रकार की झिझक या भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सैनिटरी पैड का सही उपयोग,संतुलित एवं आयरन युक्त आहार लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अत्यधिक दर्द, अनियमित मासिक धर्म या अधिक रक्तस्राव जैसी समस्याओं को नजरअंदाज न कर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही। डॉ. गोयल ने परीक्षा के तनाव, मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली पर भी छात्राओं से चर्चा की। उन्होंने समय प्रबंधन,पर्याप्त नींद,नियमित व्यायाम तथा परिवार और शिक्षकों से संवाद बनाए रखने को मानसिक तनाव कम करने के प्रभावी उपाय बताया। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर भी विशेष जानकारी दी गई। छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और डिजिटल माध्यमों पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से उत्तर दिया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से शैलेन्द्र सेंगर ने डॉ. अंकिता गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में शामिल छात्राओं ने भी इसे उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply