Breaking News

कोरिया@ पीएम मोदी के फैसलों और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का एजेंडा बेनकाब : देवेन्द्र तिवारी

Share

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले-सरकार ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए उठाए निर्णायक कदम,विपक्ष केवल भ्रम और राजनीति फैलाने में जुटा
कोरिया,25 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीट पेपर लीक प्रकरण में कड़े कदम उठाए जाने तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा अपना अनशन समाप्त किए जाने के बाद कांग्रेस और ‘इंडी गठबंधन’ पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है, उन्होंने कहा कि इन घटनाक्रमों से विपक्ष का वास्तविक राजनीतिक चरित्र और उसका कथित ‘भारत विरोधी एजेंडा’ पूरी तरह उजागर हो गया है। जारी बयान में देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए त्वरित एवं निर्णायक कदम उठाने का निर्णय लिया है,उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था, दोषियों के लिए 5 से 10 वर्ष तक की सजा, कड़ी जमानत शर्तों तथा अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने वाले कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जैसे प्रावधानों की दिशा में पहल की है, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि केंद्र सरकार के सकारात्मक रुख और संवेदनशील पहल के बाद केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में सोनम वांगचुक ने भी सरकार पर भरोसा जताते हुए अपना अनशन समाप्त कर दिया। उनके अनुसार यह इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है, देवेन्द्र तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और ‘इंडी गठबंधन’ के अन्य दलों का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान निकालना नहीं था, बल्कि छात्रों के मुद्दों का राजनीतिक लाभ उठाकर देश में भ्रम, असंतोष और अराजकता का माहौल तैयार करना था, उन्होंने कहा कि जब सरकार ने समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए, तब विपक्ष की राजनीति स्वतः बेनकाब हो गई, उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को अब यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कौन उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए ठोस निर्णय ले रहा है और कौन केवल उनके नाम पर राजनीति कर रहा है, भाजपा सरकार का संकल्प है कि मेहनत और प्रतिभा के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वाले प्रत्येक छात्र के अधिकारों की रक्षा की जाए तथा परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सख्ती से रोका जाए, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता एक ऐसी परीक्षा व्यवस्था स्थापित करना है,जिसमें पारदर्शिता,निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित हो,उन्होंने दोहराया कि पेपर लीक जैसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply