Breaking News

अम्बिकापुर@राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाडि़यों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट

Share

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाडि़यों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं…
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाडि़यों ने शनिवार को कलेक्टर श्री अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाडि़यों द्वारा अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत ने खिलाडि़यों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को 12 पदक दिलाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के बल पर सरगुजा जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है तथा आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें। इस दौरान खिलाडि़यों ने जिले में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने तथा प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक शूटिंग रेंज की स्थापना की मांग भी कलेक्टर के समक्ष रखी। इस अवसर पर शकील फिरदौसी,आसिफ अली,इरफान सिद्दीकी,जैनुल हसन फिरदौसी,अली हसन सिद्दीकी,अदीब सिद्दीकी, बंटी मंडल,शाहजाद खान,विशेष श्रीवास्तव,निशांत सिंह देव,अरुण खाखा,आलोक सिंह,अलकान फिरदौसी,शिबान फिरदौसी तथा अधिवक्ता संजय अम्बष्ट उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि नेशनल राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में सरगुजा जिले के खिलाडि़यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को कुल 12 पदक दिलाए,जिनमें स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक शामिल हैं।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply