-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर के महामाया पहाड़ पर महिला की सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतका का शिनाख्त नहीं हो सका है। शव लगभग 1 माह पुराना बता जा रहा है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मृतका की पहचान में जुटी है। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के ओपीएस स्कूल के करीब 100 मीटर दूर महामाया पहाड़ के जंगल वनकर्मी ड्यूटी कर रहे थे। वनकर्मियों ने एक महिला की लाश सड़ी गली हुई स्थिति में देखी। लाश का आधा हिस्सा फांसी पर लटका था। वनकर्मियों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सचूना पर कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विधिवत जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी भुलाया गया और जांच की। फॉरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार शव लगभग 1 माह पुराना बताया जा रहा है। शव सड़ जाने के कारण हत्या या आत्महत्या की पुष्टी नहीं हो पाई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur