Breaking News

बैकुंठपुर@ बिना चारा,पानी और छाया के गौवंश गौठान में बंद!

Share

  • क्या केवल आदेश जारी कर जिम्मेदारी पूरी मान रहा प्रशासन?
  • चेरवापारा-मुरमा रोड स्थित पुराने गौठान में चार दिनों से सैकड़ों गौवंश होने का दावा…

बैकुंठपुर,25 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र स्थित चेरवापारा-मुरमा रोड के पुराने गौठान को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं,गौ सेवक अनुराग दुबे का आरोप है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित समिति द्वारा सैकड़ों गौवंशों को पिछले चार दिनों से पुराने गौठान में रखा गया है, लेकिन वहां उनके लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। आरोप है कि गौठान में न तो पर्याप्त शेड (छाया) की व्यवस्था है, न चारा और भूसे की,न पीने के पानी की समुचित सुविधा है और न ही बिजली की व्यवस्था,साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि गौवंशों की देखरेख के लिए नियमित रूप से कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है,जिसके कारण पशु भूख-प्यास से परेशान हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन गौवंशों को गौठानों में रखने का निर्णय लेता है, तो सबसे पहले वहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए,उनका कहना है कि बिना तैयारी के बड़ी संख्या में गौवंशों को एक स्थान पर रखने से उनकी देखभाल प्रभावित हो सकती है, ग्रामीणों ने यह भी चिंता जताई है कि यदि किसी गौवंश की मृत्यु होती है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी,उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गौठानों में पर्याप्त शेड, चारा,पानी,प्रकाश व्यवस्था और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के बाद ही वहां गौवंशों को रखा जाए।
स्थानीय लोगों की प्रमुख मांगें…
गौठान में पर्याप्त शेड एवं छाया की व्यवस्था, नियमित चारा,भूसा एवं पानी की उपलब्धता,गौवंशों की देखभाल के लिए कर्मचारियों की तैनाती, बिजली एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था, गौठानों का नियमित निरीक्षण और निगरानी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply