Breaking News

अम्बिकापुर@खेलने निकला 15 वर्षीय छात्र जंगल में मृत मिला,हत्या की आशंका

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिहरी के जंगल में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक गुरुवार शाम घर से खेलने जाने की बात कहकर निकला था,लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह जंगल में उसका शव मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम सलका निवासी विरेंद्र कंवर (15), पिता पिकेश्वर सिंह कंवर, कक्षा 9वीं का छात्र था। गुरुवार शाम वह खेलने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ग्राम टिहरी के जंगल में योग करने पहुंचे लोगों ने एक किशोर का शव देखा। इसकी सूचना सरपंच और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान विरेंद्र के रूप में की। सूचना पर उदयपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक के चेहरे पर खरोंच तथा पैर में घसीटे जाने जैसे निशान मिले हैं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply