,संगठन को मिलेगी नई धार
बैकुण्ठपुर,28 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभिन्न मोर्चों के जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, यह निर्णय भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी द्वारा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार लिया गया, जिसका उद्देश्य संगठन के विभिन्न मोर्चों के कार्यों को अधिक प्रभावी, सक्रिय और समन्वित बनाना है।
विभिन्न मोर्चों के लिए नियुक्त प्रभारी
नवीन नियुक्तियों के तहत अलग-अलग मोर्चों की जिम्मेदारी अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है—
युवा मोर्चा – अनीता तिवारी
किसान मोर्चा – विनोद साहू, नवरत्न पाण्डेय
महिला मोर्चा – तीरथ राजवाड़े
ओबीसी मोर्चा – रविशंकर राजवाड़े, कृष्णावती यादव
अजजा (जनजाति) मोर्चा – अनिल साहू, गायत्री सिंह
अजा (अनुसूचित जाति) मोर्चा – शारदा गुप्ता, मनोज सोनवानी
अल्पसंख्यक मोर्चा – परमजीत कौर
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा-इन नियुक्तियों के साथ भाजपा जिला कोरिया में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है,पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जमीनी स्तर पर कार्यों के बेहतर संचालन और समन्वय से संगठन और अधिक मजबूत होगा,जिला संगठन ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि वे पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा के अनुरूप समर्पण भाव से कार्य करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur