Breaking News

सूरजपुर@ दिवंगत प्रधान आरक्षक की पत्नी को अनुकम्पा नियुक्ति

Share


,महिला आरक्षक के पद पर मिली नौकरी
सूरजपुर,28 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
सूरजपुर जिले में दिवंगत प्रधान आरक्षक जवाहर लाल सिंह की पत्नी दुर्गावती सिंह को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है,डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने सोमवार को उन्हें महिला आरक्षक के पद पर नियुक्त किया, सेवा के दौरान प्रधान आरक्षक जवाहर लाल सिंह की आकस्मिक मृत्यु के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए थे,इसी के तहत आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर दुर्गावती सिंह को नियुक्ति प्रदान की गई,नियुक्ति के दौरान डीआईजी व एसएसपी ने दुर्गावती सिंह से चर्चा की और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली,इस दौरान उन्होंने आवास की जरूरत बताई, जिस पर उन्हें जल्द ही आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया, इस अनुकम्पा नियुक्ति से दिवंगत कर्मचारी के परिवार को सहारा मिला है, पुलिस विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई कर नियुक्ति देने को संवेदनशील पहल माना जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply