Breaking News

अंबिकापुर

अम्बिकापुर@प्रतिबंधित क्षेत्र से कोयला चोरी, 21 आरोपी गिरफ्तार…

1.5 टन कोयला,19 बाइक व 13 साइकिल जब्त,6 लाख का मशरूका बरामद -संवाददाता-अम्बिकापुर,12 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरा कोयला खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में कोयला चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 मोटरसाइकिल सहित करीब 6 लाख …

Read More »

अम्बिकापुर@केंद्रीय बजट 2026-27 पर भाजपा महिला मोर्चा की संवाद बैठक सम्पन्न…..

महिलाओं के उत्थान,आर्थिक सशक्तिकरण और सुरक्षा पर बजट प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा -संवाददाता-अम्बिकापुर,12 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। संकल्प भवन भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 के परिप्रेक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह एवं …

Read More »

अम्बिकापुर@मुख्यमंत्री साय के मुख्य आतिथ्य में 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव 2026 का होगा भव्य शुभारंभ

-संवाददाता-अम्बिकापुर,11 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। जिले के मैनपाट में रोपाखार जलाशय के पास तीनदिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित है। शुभारंभ अवसर पर 13 फरवरी को कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं …

Read More »

अम्बिकापुर@पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा का संकल्प सम्मेलन सम्पन्न

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र पुनर्निर्माण का लिया संकल्प -संवाददाता-अम्बिकापुर, 11 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं प्रखर राष्ट्रचिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय में संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य विषय वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक हेमंत नाग तथा वक्ता …

Read More »

अम्बिकापुर@असम के विज्ञापन पर कांग्रेस का हमला,संविधान पर हमला बताया

परवेज आलम गांधी बोले…नफरत को बढ़ावा देने की कोशिश-संवाददाता-अम्बिकापुर,11 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने असम में सामने आए एक कथित विज्ञापन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि असम में जो घटनाक्रम सामने आ रहा है, वह केवल एक विज्ञापन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे भारतीय …

Read More »

अम्बिकापुर@पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में सडक सुरक्षा माह का भव्य समापन

1100 नागरिकों ने बनवाया लर्निंग लाइसेंस जागरूकता कार्यों के लिए सम्मान-संवाददाता-अम्बिकापुर,11 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। जिले में 37 वें राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह का समापन समारोह मंगलवार को पीजी कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजीत बसंत, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल, नगर निगम सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी तथा महापौर मंजूषा भगत उपस्थित …

Read More »

अम्बिकापुर@जिला पंचायत सीईओ पर अमर्यादित भाषा के आरोप

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,हड़ताल की चेतावनी-संवाददाता-अम्बिकापुर, 11 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय अग्रवाल पर बैठक के दौरान अपमानजनक एवं अमर्यादित भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है। इस संबंध में संघ ने बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत कराया। संघ का कहना …

Read More »

अम्बिकापुर@इंजीनियरिंग कॉलेज में नए तकनीकी व प्रबंधन पाठ्यक्रमों को एआईसीटीई की मंजूरी

-संवाददाता-अम्बिकापुर,10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), नई दिल्ली ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नए तकनीकी एवं प्रबंधन पाठ्यक्रमों के संचालन की स्वीकृति प्रदान की है। यह पहल सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के प्रयासों से संभव हुई है। कॉलेज में अब एमबीए (30 सीटें) प्रारंभ की जाएगी। इसके साथ ही कार्यरत कर्मचारियों …

Read More »

अम्बिकापुर@बीच सडक अवैध बोरिंग के मामले में कोतवाली में ज्ञापन सौंपा

-संवाददाता-अम्बिकापुर,10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर के मध्य सार्वजनिक सडक पर कथित अवैध निजी बोरवेल खुदाई के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने थाना कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुजान बिंद एवं अंकुर सिंहा ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन …

Read More »

अम्बिकापुर@फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान का हुआ शुभारंभ

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में जनप्रतिनिधियों ने स्वयं दवा का सेवन कर लोगों को दवा सेवन करने अपील की -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में मंगलवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव,नगर निगम अंबिकापुर की …

Read More »