Breaking News

अम्बिकापुर@सांप के डसने से किसान की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भटगांव थाना क्षेत्र के बरपारा निवासी एक व्यक्ति की सांप के डसने से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 20 अगस्त की सुबह की है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां 21 अगस्त की शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चुन्नीलाल सोनी 20 अगस्त को सुबह करीब 4 बजे उठकर घर से बाहर टहलने जा रहे थे। घर के आंगन के पास पहुंचते ही उन्होंने शोर मचाकर बताया कि उन्हें सांप ने डस लिया है। परिजनों ने देखा तो दाहिने पैर की बीच वाली उंगली में सांप के डसने का निशान था। पूछने पर पिता ने परिजनों को बताया कि उन्हें डंडा करैत सांप ने डसा है। इसके बाद परिजन तत्काल उन्हें शासकीय अस्पताल भटगांव लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें अंबिकापुर के मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उनका इलाज चल रहा था। 21 अगस्त को शाम डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@ कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में दूर-दराज के मरीजों को मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

Share विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर 16 अगस्त से 5 सितंबर तक लाइफलाइन एक्सप्रेस का शिविर,विशेषज्ञ …

Leave a Reply