Breaking News

अंबिकापुर

अम्बिकापुर@सद्भावना चौक के पास अज्ञात महिला की हत्या,दुष्कर्म के बाद वारदात की आशंका

चेहरा कुचला,शरीर पर कई चोट के निशान,सीसीटीवी में युवक के साथ दिखी थी महिला -संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर के सद्भावना चौक के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव पास ही स्थित झोपड़ीनुमा मछली दुकान में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस …

Read More »

अम्बिकापुर@गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ,खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाडि़यों ने दिखाया कौशल -संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में पारंपरिक भारतीय खेल मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खिलाडि़यों ने अपने अद्भुत संतुलन,शक्ति एवं लचीलापन का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों …

Read More »

अम्बिकापुर@भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय में परिवर्तन 11 अप्रैल से सुबह 07ः30 बजे लगेंगे स्कूल….

अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा तथा कक्षा पहली से पांचवीं एवं छठवीं से आठवीं बोर्ड एवं स्थानीय वार्षिक परीक्षाएं प्रातः प्रथम पाली में संचालित हो रही हैं, जिसके कारण कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं की परीक्षाएं दोपहर द्वितीय पाली में संचालित की जा रही हैं, जो कि 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जायेंगी। इसके …

Read More »

अम्बिकापुर@युवक पर टांगी से जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार

-संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केदमा चौकी पुलिस ने टांगी से जानलेवा हमला करने के कामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आहत का इलाज जिला अस्पताल अंबिकापुर में चल रहा है। पेंडरखी निवासी सुसेना ने केदमा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को प्रार्थी काा पति दिलेश्वर रजक बकरी चरा रहा था। बकरी …

Read More »

अम्बिकापुर@6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

-संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में रखकर अवैध शराब बिक्री करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को लखनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम अंधला निवासी अनिल साय अपने घर में अंगे्रजी …

Read More »

अम्बिकापुर@भारतीय थल सेना (अग्निवीर) भर्ती हेतु 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि भारतीय थल सेना (अग्निवीर) भर्ती के लिये ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 तक थी, अब उसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक अधिकारिक वेबसाइट 222.द्भशद्बठ्ठद्बठ्ठस्रद्बड्डठ्ठड्डह्म्द्व4.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष),जनरल तकनीकी, लिपिक/ …

Read More »

अम्बिकापुर@समलाया मंडल में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण महाभियान सफलतापूर्वक संपन्न

कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों,संगठन मजबूती और वैचारिक सशक्तिकरण का मिला मार्गदर्शन…अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत समलाया मंडल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक एवं शासन की उपलब्धियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। द्वितीय दिवस के चतुर्थ …

Read More »

अम्बिकापुर@सरहुल सरना पूजा धूमधाम से मनाई गई,शोभायात्रा में झलकी जनजातीय परंपरा

-संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर में गुरुवार को जनजातीय समाज द्वारा सरहुल सरना पूजा पूरे उत्साह,श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के कलाकेन्द्र में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के बाद कलाकेन्द्र से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल …

Read More »

अम्बिकापुर@पुण्य गुरुवार पर मसीही समाज आराधना में लीन,विनम्रता और सेवा का दिया संदेश

-संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। चालीस दिनों के उपवास और परहेज की अवधि के अंतिम सप्ताह में गुरुवार को पुण्य गुरुवार (मॉंडी थर्सडे) पर मसीही समाज भक्ति और आराधना में लीन रहा। नवापारा स्थित बेदाग ईश माता महागिरजाघर में शाम 5 बजे से विशेष धार्मिक अनुष्ठान परंपरागत रूप से आयोजित किए गए। सांध्यकालीन कार्यक्रम अम्बिकापुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप अंतोनी बड़ा …

Read More »

अम्बिकापुर@महंगाई और पेट्रोलियम संकट पर कांग्रेस का हमला,केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

जिला कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर कहा…आर्थिक कुप्रबंधन से बढ़ी महंगाई,आम जनता पर पड़ रहा बोझ -संवाददाता-अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की कथित किल्लत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सरकार की नीतियों को इसके लिए जिम्मेदार …

Read More »