स्मार्ट मीटर के विरोध में आवाज़ तेज़ करने पर हुई चर्चा
-संवाददाता-
लखनपुर,20 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया तो वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के विरोध में बड़े विरोध प्रदर्शन की बात निकलकर सामने आई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सभी कांग्रेसी जन और पदाधिकारी लखनपुर के कांग्रेस कार्यालय में विधिवत तौर पर जमा हुए तथा उसके बाद राजीव गांधी के छायाचित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली गई। इस अवसर पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में मरीजों को फल वितरण किया गया तो वही स्थानीय प्राथमिक स्कूल वार्ड क्रमांक 07 में पौधा रोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जहाँ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पौधा रोपण किया। पौधरोपण करने के उपरांत वहां पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को चॉकलेट वितरण किया गया।कार्यक्रम के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमे आने वाले समय में लगातार स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर सरकार के दबाव को लेकर तथा बढ़ते बिजली बिल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur