तेज बहाव में पाइप भी कई मीटर दूर तक बहे,आवागमन बाधित होने से बढ़ा खतरा
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा में लगातार हो रही बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसका असर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भी देखने को मिला। चूल्हेट पुल के पास बनाया गया वैकल्पिक मार्ग नदी के तेज बहाव में बह गया। मार्ग में पानी की निकासी के लिए लगाए गए बड़े-बड़े पाइप भी तेज बहाव में कई मीटर दूर तक बह गए। जलस्तर बढ़ने और वैकल्पिक मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से इस हिस्से में आवागमन प्रभावित हुआ है। तेज बहाव के कारण मौके पर हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। पुल के किनारे बनाए गए वैकल्पिक मार्ग के बह जाने से वाहनों की आवाजाही को लेकर परेशानी की स्थिति निर्मित हो गई है। बारिश जारी रहने से नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने तथा आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur