Breaking News

सरगुजा संभाग

जनकपुर/एमसीबी @ जनकपुर में दिनदहाड़े 4 लाख की चोरी ने उड़ाए होश

स्टेट बैंक से कुछ कदम दूर कार का कांच फोड़कर रकम पार,आरोपी सीसीटीवी में कैद फिर भी पुलिस के हाथ खालीपहले ही दिन इनाम की घोषणा से उठे सवाल,क्या आरोपियों के सामने पुलिस ने मान ली मजबूरी?-रवि सिंह-जनकपुर/एमसीबी,15 मई 2026 (घटती-घटना)। एमसीबी जिले के जनकपुर में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की घटना ने पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और कानून व्यवस्था …

Read More »

अम्बिकापुर,@समलाया युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित,युवाओं में दिखा उत्साह

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में हुई घोषणा,संगठन को मजबूत करने युवा टीम को मिली जिम्मेदारी -संवाददाता-अम्बिकापुर,15 मई 2026 (घटती-घटना)। स्थानीय सर्किट हाउस अंबिकापुर में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, मंत्री राजेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर एवं अन्य …

Read More »

बैकुंठपुर/कोरिया@ कोरिया कलेक्ट्रेट का स्थायी सिस्टम या प्रशासनिक चमत्कार?

दो दशक से जमे स्टेनो कलेक्टर पर उठे सवालों की लंबी फेहरिस्त स्टेनो टाइपिस्ट से कुछ महीनों में स्टेनोग्राफर,फिर प्रतिनियुक्ति की ऐसी कहानी कि बदलते रहे कलेक्टर…पर नहीं बदला प्रभार छः महीने में पदोन्नति, वर्षों की प्रतिनियुक्ति और प्रभाव का नेटवर्क चर्चा में कलेक्टर बदले, सरकारें बदलीं,लेकिन नहीं बदला स्टेनो सिस्टम! प्रतिनियुक्ति या प्रशासनिक कब्जा? कोरिया कलेक्ट्रेट में एक कर्मचारी …

Read More »

अम्बिकापुर@नगर पालिक निगम अंबिकापुर में ऋण मेले का हुआ आयोजन

‘मोर मकान मोर आस’ के हितग्राहियों को ऋण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं बैंकिंग संबंधी दी गई जानकारी अम्बिकापुर,25 मई 2026 (घटती-घटना)। नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक ‘मोर मकान मोर आस’ अंतर्गत सुभाषनगर स्थित आवासों का आबंटन किया गया था। इस हेतु गुरुवार को ऋण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना अंतर्गत आवंटित …

Read More »

अम्बिकापुर@शराब के नशे में मासूम बच्चों के सामने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या…

अधमरा होने पर पत्नी को कमर में बांधकर बाइक से पहुंचा अस्पताल,डॉक्टर ने किया मृत घोषित मौत की जानकारी होते ही लाश को छोडकर अस्पताल से भागा आरोपी पति -संवाददाता-अम्बिकापुर,15 मई 2026 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिठ्ठीकला में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी की बच्चों के सामने बेरहमी से पिटाई कर दी। डंडे …

Read More »

अम्बिकापुर@बसों में लगेज के नाम पर खेल! रायपुर,बिलासपुर, बनारस और रांची रूट पर अवैध सामान ढुलाई का आरोप

यात्रियों की सीटों के नीचे तक भर रहे पार्सल,बिना जांच और बिल के हो रही सप्लाई,टैक्स चोरी की भी आशंका-संवाददाता-अम्बिकापुर,15 मई 2026 (घटती-घटना)। रायपुर,बिलासपुर,बनारस और रांची जैसे बड़े शहरों से चलने वाली निजी बसों में इन दिनों यात्रियों से ज्यादा लगेज ढुलाई का कारोबार फल-फूल रहा है। आरोप है कि कई बस संचालक यात्री परिवहन की आड़ में बड़े पैमाने …

Read More »

कोरिया@ सुशासन का ‘सूखा’ उत्सव कागजों में दौड़ रहा जल जीवन मिशन, ज़मीन पर बूंद-बूंद को तरसती जनता

वाह रे सुशासन! साल भर से रावतसरई में बोरिंग बनी ‘शोपीस’, गड्ढों के भरोसे बुझ रही पारा डोल की प्यास -राजन पाण्डेय-कोरिया15 मई 2026(घटती-घटना)। एक तरफ प्रदेश सरकार सुशासन तिहार मनाकर विकास के ढोल पीट रही है,दूसरी तरफ गांवों की हकीकत उन दावों को खुलेआम चुनौती देती नजर आ रही है,सरकारी मंचों पर योज नाओं की सफलता के गीत गाए …

Read More »

अम्बिकापुर@जीएच रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 30 व 31 मई को

-संवाददाता-अम्बिकापुर,14 मई 2026 (घटती-घटना)। शतरंज संघ सरगुजा द्वारा 30 एवं 31 मई को जीएच रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, अंबिकापुर में होगा। शतरंज संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तार पर पहली बार प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता 9 चक्रों में होगी, जिसमें सभी वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले …

Read More »

अम्बिकापुर@20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें…

सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने सौंपा ज्ञापन अम्बिकापुर,14 मई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से अवगत कराया। संघ के अध्यक्ष अमित ‘मिंटू’ अग्रवाल ने बताया कि यह बंद ऑल …

Read More »

अम्बिकापुर@पीएम की अपील का असर : सरगुजा के मंत्रियों ने बदली सरकारी सियासत की तस्वीर

प्रोटोकॉल और काफिलों से दूरी बनाकर सादगी का संदेश,प्रशासनिक खर्च घटाने पर भी जोर-संवाददाता-अम्बिकापुर,14 मई 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश की राजनीति में अक्सर लंबे काफिले, पायलट वाहन और भारी सुरक्षा व्यवस्था चर्चा का विषय बनते रहे हैं, लेकिन अब सरगुजा संभाग के तीन मंत्रियों ने इस पर अलग पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ईंधन संरक्षण और सादगीपूर्ण …

Read More »