-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 मई 2026 (घटती-घटना)। शतरंज संघ सरगुजा द्वारा 30 एवं 31 मई को जीएच रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, अंबिकापुर में होगा। शतरंज संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तार पर पहली बार प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता 9 चक्रों में होगी, जिसमें सभी वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 250 रुपये रखा गया है। सभी वर्गों के लिए ट्राफी एवं प्राइज मनी अलग-अलग रखी गई है। ओपन वर्ग में ट्राफी- मेडल के साथ प्रभम पुस्कार 11 हजार रुपये, द्वितीय 7 हजार, तृतीय 5 हजार, चतुर्थ 4 हजार एवं पंचम पुरस्कार 3 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा छठवें से दसवां तक 1 हजार एवं ग्यारहवें से बीसवां तक 500 रुपए पुरस्कार राशि दिए जाएंगे। इसके अलावा अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के विजेता बालक-बालिकाओं को बेस्ट वैटरन, बेस्ट अनरेटेड, बेस्ट फिमल (15प्लस), बेस्ट रेटिंग (1400-1550) एवं बेस्ट सरगुजा के पुरूष एवं महिला को भी प्राइज मनी एवं ट्राफी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में बिना विलंब शुल्क के भाग लेने की अतिम तिथि 23 मई की शाम 5 बजे तक है। इसके बाद 250 रुपए विलंब शुल्क के साथ 25 मई की शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नए खिलाडिय़ों को सीजीएससीए रजिस्ट्रेशन शुल्क 150 रुपए एवं एआईसीएफ का रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 भी जमा करना होगा। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी चीफ अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर अनीस अंसारी मोबाइल नंबर 6261980179 एवं नेशनल आर्बिटर प्रदीप मंडल मोबाइल नंबर 9981598072 से प्राप्त की जा सकती है। उपरोक्त जानकारी शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur