Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@शराब के नशे में मासूम बच्चों के सामने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या…

Share


अधमरा होने पर पत्नी को कमर में बांधकर बाइक से पहुंचा अस्पताल,डॉक्टर ने किया मृत घोषित

मौत की जानकारी होते ही लाश को छोडकर अस्पताल से भागा आरोपी पति


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 मई 2026 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिठ्ठीकला में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी की बच्चों के सामने बेरहमी से पिटाई कर दी। डंडे और पत्थर से हमला करने से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव छोडकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार भिठ्ठीकला निवासी 23 वर्षीय हीरा बाई का पति प्रदीप अगरिया गुरुवार दोपहर शराब पीकर घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते प्रदीप ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। घर में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे डरकर रोने लगे। सात वर्षीय बड़ी बेटी सिया अपनी मां को छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने डंडे और पत्थर से पत्नी पर लगातार हमला किया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच हालत बिगडऩे पर आरोपी पत्नी को कमर में गमछे से बांधकर बाइक से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उसने डॉक्टरों को सडक दुर्घटना में घायल होने की जानकारी दी। जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही अस्पताल से भागा आरोपी : महिला की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी पति अस्पताल में शव छोडकर फरार हो गया। रात करीब 11 बजे मृतका के मायके पक्ष को घटना की सूचना मिली। परिजन अस्पताल पहुंचे और शुक्रवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की।
अक्सर करता था मारपीट
मृतिका के पिता ने बताया कि हीरा बाई ने करीब 15 वर्ष की उम्र में प्रदीप अगरिया से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही आरोपी अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। कई बार समझाइश भी दी गई, लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया। मृतका के चार बच्चे हैं। इनमें तीन बच्चे उसके साथ रहते थे, जबकि एक बेटा ननिहाल में रहता है। मां की मौत और पिता के फरार होने से चारों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


Share

Check Also

सूरजपुर @ करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी का आरोप

Share , अपर कलेक्टर पर जांच शुरूबेनामी संपत्ति और नियम विरुद्ध नामांतरण की शिकायत पर …

Leave a Reply