Breaking News

अम्बिकापुर@20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें…

Share


सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने सौंपा ज्ञापन

अम्बिकापुर,14 मई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से अवगत कराया। संघ के अध्यक्ष अमित ‘मिंटू’ अग्रवाल ने बताया कि यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर किया जा रहा है। यह संगठन देशभर के 12.50 लाख से अधिक दवा विक्रेताओं एवं वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है। ज्ञापन सरगुजा कलेक्टर श्री अजित बसंत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अंबिकापुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. अजय तिर्की तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के एडीसी श्री किशोर ठाकुर की अनुपस्थिति में ड्रग इंस्पेक्टर श्री अनिल पैंकरा एवं श्री अमरेश तिर्की को सौंपा गया। संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि 20 मई का बंद केवल व्यापारिक मुद्दा नहीं है, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने सभी होलसेलर एवं रिटेलर केमिस्ट साथियों, प्रशासन और आम नागरिकों से बंद को समर्थन देने की अपील की।
ये हैं प्रमुख मांगें : ज्ञापन में अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर तत्काल रोक लगाने, बड़े कॉर्पोरेट समूहों द्वारा अत्यधिक छूट देकर दवा बिक्री पर नियंत्रण लगाने तथा कोविड-19 काल में जारी अधिसूचना क्रमांक 220 को वापस लेने की मांग की गई है। इस दौरान संघ के सचिव अजय पाठक, कोषाध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नरेंद्र भानु विश्वकर्मा, सुमित अग्रवाल, लोकेश सोनी, विक्की मुस्तफा रजा खान सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply