Breaking News

छत्तीसगढ़

महासमुंद@कांग्रेसियों ने डिप्टी सीएम साव को दिखाए काले झंडे : महासमुंद में ‘अरुण साव वापस जाओ’ के नारे,सड़कों की बदहाली पर सरकार को घेरा

महासमुंद,22 अगस्त 2026। महासमुंद में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के महासमुंद आगमन पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले की बदहाल सड़कों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक स्थित कांग्रेस भवन के सामने काले झंडे दिखाए। कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में काले झंडे लेकर …

Read More »

रायपुर@नवा रायपुर ब्लू वाटर खदान होगी प्रतिबंधित,सरकार ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर,22 अगस्त 2026। नवा रायपुर के नकटी स्थित ब्लू वाटर खदान में लगातार हो रही मौतों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने अब सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि ब्लू वाटर खदान को प्रतिबंधित किया जाएगा और खदानों के चारों ओर फेंसिंग कराई जाएगी। इसके लिए बाहर से आई टीम लगातार …

Read More »

रायपुर@वॉश एंड वॉश ब्लैक करेंसी स्कैम का पर्दाफाश : 4 करोड़ से ज्यादा कैश के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर,22 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में 1.13 करोड़ रुपये की ठगी के मामले की जांच करते हुए रायपुर पुलिस ने देशभर में सक्रिय एक बड़े अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने पुणे के खंडाला स्थित एक रिसॉर्ट में दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। …

Read More »

रायपुर@नाबालिग से रेप…आरोपी को 20 साल की सजा

घर से भगाकर मंदिर में की शादी फिर कई बार किया दुष्कर्म,5 लाख मुआवजे की सिफारिश रायपुर,22 अगस्त 2026। रायपुर की प्रथम फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 17 साल की नाबालिग बच्ची को घर से भगाकर ले जाने,शादी करने और अलग-अलग जगहों पर कई बार दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी संजय कुमार चंद्राकर को 20 साल की कठोर सजा सुनाई …

Read More »

गरियाबंद@गरियाबंद में 2005-07 की शिक्षाकर्मी भर्ती फिर सवालों के घेरे में

111 संदिग्ध नामों की सूची सामने,नए कलेक्टर से कार्रवाई की उम्मीद गरियाबंद,22 अगस्त 2026। मैनपुर जनपद पंचायत में वर्ष 2005 से 2007 के बीच हुई शिक्षाकर्मी भर्ती का करीब दो दशक पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों में कथित अनियमितताओं को लेकर 111 नामों वाली एक सूची सामने आने के बाद …

Read More »

महासमुंद@झंडारोहण के दौरान सरपंच पर तुलसी जल छिड़का…पंडित से शुद्धिकरण कराया,आरोपी सचिव का हुआ तबादला,एफआईआर भी दर्ज

महासमुंद,22 अगस्त 2026। महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड की ग्राम पंचायत किसड़ी में स्वतंत्रता दिवस के झंडारोहण के दौरान जातिगत भेदभाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरपंच नीलमणि रात्रे ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव पृथ्वीराज भोई ने ध्वजारोहण के दौरान उन पर तुलसी जल छिड़ककर शुद्धिकरण किया और फिर पंडित बुलाकर मंत्रोच्चार कराया। इस मामले में सरपंच की …

Read More »

बिलासपुर@स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को मिला हाईकोर्ट के अवमानना का नोटिस

6 महीने में मामले का निराकरण करने के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप बिलासपुर,22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया को अवमानना नोटिस जारी किया है। यह मामला तय समय में एक आवेदन पर फैसला नहीं लेने से जुड़ा है। कोर्ट ने सचिव से जवाब मांगा है कि जब तय समय में …

Read More »

रायपुर@इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक कांड का मास्टर माइंड निकला प्रोफेसर,6 गिरफ्तार

रायपुर,22 अगस्त 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रोफेसर समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले का मास्टरमाइंड भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग का प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया है। 20 अगस्त को बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष …

Read More »

नई दिल्ली@4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इन दवाओं पर केंद्र की सख्ती,कफ सिरप पर लगाया बैन,पैकेज पर चेतावनी अनिवार्य

नई दिल्ली,22 अगस्त 2026। छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम की दवाओं के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा नियामकीय कदम उठाया है।Chlorpheniramine Maleate और Phenylephrine Hydrochloride के फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन को 4 साल से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने इन दवाओं के निर्माताओं के लिए लेबल, पैकेज इंसर्ट और प्रचार …

Read More »

सूरजपुर @ बीएमएस के आह्वान पर श्रमिक हितों को लेकर सूरजपुर में जोरदार प्रदर्शन

-संवाददाता-सूरजपुर,21 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के आह्वान पर केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के विरोध में देशव्यापी आंदोलन के तहत सूरजपुर जिला मुख्यालय में श्रमिक संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कोल फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री सुजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के बाद श्रमिकों ने विशाल रैली निकाली और …

Read More »