Breaking News

लुंड्रा@ ‘वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा लुंड्रा तहसील कार्यालय

Share


किसान सभा और आदिवासी एकता महासभा ने निकाली रैली,समान नागरिक संहिता के अभियान पर भी जताया विरोध,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन…
संवाददाता-
लुंड्रा,28 अक्टूबर 202६ (घटती-घटना)।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की कवायद का विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ किसान सभा तथा आदिवासी एकता महासभा ने बुधवार को लुंड्रा तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। दोनों संगठनों की तहसील समितियों के संयुक्त नेतृत्व में रैली,धरना और आमसभा आयोजित की गई। इस दौरान ‘वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘समान नागरिक संहिता की नौटंकी बंद करो’ जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। किसान सभा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आंदोलन में शामिल कार्यकर्ता लुंड्रा के निकट ग्राम बहेराडीह में एकत्रित हुए। हाथों में लाल झंडे लेकर इंकलाबी नारे लगाते हुए वे जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां आयोजित आमसभा में किसान एवं आदिवासी नेताओं ने अपनी मांगें रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की।
आयोजकों के मुताबिक, अचानक मौसम खराब होने और बारिश के कारण अपेक्षा से कम लोग जुटे,लेकिन प्रदर्शन में शामिल लोगों ने शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।
समान नागरिक संहिता के अभियान पर उठाए सवाल : प्रदर्शनकारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की समान नागरिक संहिता संबंधी पहल पर भी विरोध जताया। ज्ञापन में कहा गया कि छत्तीसगढ़ में विभिन्न धर्मों,जातियों, भाषाओं और सांस्कृतिक परंपराओं के लोग रहते हैं। विशेष रूप से आदिवासी समुदायों की अपनी विशिष्ट सामाजिक व्यवस्था, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक पहचान है। ऐसे में किसी एक संस्कृति या जीवन-पद्धति को दूसरों पर थोपने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।
संगठनों ने इसे संविधान प्रदत्त अधिकारों और सांस्कृतिक स्वतंत्रता से जुड़ा विषय बताते हुए राज्य सरकार से समान नागरिक संहिता लागू करने की कवायद तत्काल बंद करने की मांग की। राष्ट्रपति से भी राज्य सरकार को इस संबंध में निर्देश देने का आग्रह किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि आदिवासी समुदायों सहित विभिन्न सामाजिक समूहों की परंपराओं और जीवन-पद्धति में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने जताई नाराजगी : आयोजकों के अनुसार, आंदोलन में लुंड्रा तहसील क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से भी लोग शामिल हुए। खराब मौसम और बारिश के कारण उपस्थिति प्रभावित हुई, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। आमसभा में वक्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मताधिकार और आदिवासी समुदायों के संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए। यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ किसान सभा की सरगुजा जिला समिति और आदिवासी एकता महासभा की लुंड्रा तहसील समितियों के संयुक्त आह्वान पर किया गया। प्रेस विज्ञप्ति छत्तीसगढ़ किसान सभा की सरगुजा जिला समिति के उपाध्यक्ष सीपी शुक्ला की ओर से जारी की गई।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूचियों में कथित हेराफेरी और चुनाव आयोग के संचालन में मनमानी के आरोप लगाए। संगठन का दावा है कि आयोग में अन्य दो चुनाव आयुक्तों के मतों की अनदेखी कर एकतरफा निर्णय लिए गए, जिसके कारण लगभग 13 करोड़ मतदाता मतदान से वंचित रह गए। ये आरोप किसान सभा और आदिवासी एकता महासभा की ओर से ज्ञापन में लगाए गए हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि ज्ञानेश कुमार स्वयं इस्तीफा दें। ऐसा नहीं होने पर राष्ट्रपति से उन्हें पद से हटाने और मतदाता सूचियों में कथित गड़बडि़यों के मामले में आपराधिक प्रकरण चलाने की मांग की गई। संगठनों ने कथित तौर पर दूषित मतदाता सूचियों के आधार पर हुए चुनावों को रद्द करने, उनसे गठित विधानसभाओं को भंग करने और संबंधित सरकारों को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग भी रखी।
बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने जताई नाराजगी
आयोजकों के अनुसार,आंदोलन में लुंड्रा तहसील क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से भी लोग शामिल हुए। खराब मौसम और बारिश के कारण उपस्थिति प्रभावित हुई, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। आमसभा में वक्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया,मताधिकार और आदिवासी समुदायों के संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए। यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ किसान सभा की सरगुजा जिला समिति और आदिवासी एकता महासभा की लुंड्रा तहसील समितियों के संयुक्त आह्वान पर किया गया। प्रेस विज्ञप्ति छत्तीसगढ़ किसान सभा की सरगुजा जिला समिति के उपाध्यक्ष सीपी शुक्ला की ओर से जारी की गई।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply