Breaking News

नई दिल्ली@ राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का निशाना,बोले-जनता का समर्थन मेहनत से मिलता है,घूमने-फिरने से नहीं

Share


नई दिल्ली,28 अक्टूबर 2026 ।
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला आंदोलन चलाने की बात कहे जाने पर गहरा अफसोस जताते हुए आज कहा कि जब जनता एवं विधायक उनका साथ छोड चुके हैं और उनकी राजनीति को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है तो उन्हें समझ लेना चाहिए कि वह पूरी तरह से नाकाम हो चुके हैं। भाजपा के प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विदेश यात्रा से लौटने के बाद राहुल गांधी भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले आंदोलन की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि जनता और विधायक उनके साथ नहीं हैं। त्रिवेदी ने दावा किया कि राहुल गांधी की राजनीतिक गतिविधियों को जनसमर्थन नहीं मिल रहा है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, राहुल गांधी करीब दो हफ्ते सैर-सपाटा और तफरीह करने के बाद अब भारत की अर्थव्यवस्था में समस्याएं पैदा करने के लिए आंदोलन की बात कर रहे हैं। लेकिन न जनता उनके साथ है, न विधायक। उन्हें समझना चाहिए कि वह पूरी तरह नाकाम साबित हो चुके हैं। जनसमर्थन मेहनत से मिलता है, सैर-सपाटा करने से नहीं। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी की राजनीतिक सक्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें जमीनी स्तर पर काम करने और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की जरूरत है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ मतपत्र से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला,मोदी ने कसा तंज

Share नई दिल्ली,28 अक्टूबर 2026 । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और …

Leave a Reply