Breaking News

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share


वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही पर उठाए सवाल
दिल्ली की महारैली में सूरजपुर से 300 से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा
-संवाददाता-
सूरजपुर,27 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखने के मुद्दे पर कांग्रेस ने अपना अभियान तेज करने की घोषणा की है,वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत पार्टी अब जिला मुख्यालयों से लेकर गांवों और मतदान केंद्रों तक पहुंचेगी,इसके लिए ‘वोट रक्षक’ और ‘चारपाई चौपाल’ को अभियान का प्रमुख माध्यम बनाया जाएगा, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल हैं,उन्होंने निर्वाचन आयोग से अपने निर्णयों को सार्वजनिक करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) केपर्यवेक्षक डॉ. देवाशीष पटनायक एवं छत्तीसगढ़ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग ने सूरजपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए, नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित रहना चाहिए, मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को गंभीरता से लिया जाना जरूरी है, कांग्रेस का कहना है कि चुनावी व्यवस्था में जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्णयों और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आवश्यक है।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर बूथ स्तर तक नजर
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग उठाई, उन्होंने कहा कि यदि पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटे हैं,तो ऐसे मामलों की पहचान कर उन्हें सामने लाया जाएगा,इसके लिए बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों का अध्ययन और पुनरीक्षण किया जाएगा,पार्टी नेताओं ने निर्वाचन आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी पुनर्विचार की आवश्यकता जताई,कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल अपनी सुविधा के अनुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का काम कर रहा है, हालांकि,ये आरोप कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हैं,पार्टी ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े मामलों की बूथवार पड़ताल कर संदिग्ध प्रकरणों को चिह्नित किया जाएगा और संबंधित मंचों पर आवाज उठाई जाएगी।
तीन चरणों में गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान
कांग्रेस ने अभियान को तीन चरणों में आगे बढ़ाने की रूपरेखा बताई,पहले चरण में जिला मुख्यालयों पर पत्रकार वार्ता के माध्यम से मतदाता अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे,दूसरे चरण में मतदान केंद्र स्तर पर मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जाएगा,तीसरे चरण में बूथ, मंडल,ब्लॉक और जिला स्तर पर रणनीति तैयार कर पंचायतों तथा गांवों तक अभियान पहुंचाया जाएगा,इसी रणनीति के तहत ‘वोट रक्षक’ और ‘चारपाई चौपाल’ के माध्यम से ग्रामीणों के बीच संवाद किया जाएगा, कांग्रेस का दावा है कि इस पहल से गांवों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें मतदाता सूची में अपने नाम की स्थिति जांचने,नाम कटने की जानकारी जुटाने और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया जाएगा, पार्टी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता के वोट की रक्षा करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
दिल्ली की महारैली में सूरजपुर से जाएंगे 300 से अधिक कार्यकर्ता
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत आयोजित महारैली में सूरजपुर जिले से लगभग 300 से अधिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अलग-अलग माध्यमों से दिल्ली पहुंचेंगे और कांग्रेस के देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनेंगे,शशि सिंह के अनुसार,अपने वोट,संविधान और भविष्य की रक्षा के संकल्प के साथ जिले के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी भी दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं, महारैली को अभियान के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में ये रहे मौजूद
पत्रकार वार्ता में जिला प्रभारी गुलाब कमरों, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम,पूर्व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अपुर शफ ी अहमद,वरिष्ठ कांग्रेस नेता दानिश रफीक, जिलाध्यक्ष शशि सिंह,महामंत्री संजय डोसी, ईस्माइल खान,भगवती राजवाड़े, कुसुमलता राजवाड़े, नवीन जायसवाल, विद्यासागर सिंह, संजीव श्रीवास्तव, रमेश दनौदिया, अंशुल गोयल, चंदन सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, पंकज तिवारी, मेही साहू, परमेश्वर राजवाड़े, लिली राजवाड़े, जरीन सुल्ताना, बबिता गुप्ता, आनंद कुँवर, उषा सिंह, दिव्या तांजे, अरबीना बेगम, खुशी, जितेंद्र दुबे, प्रदीप राजवाड़े, कवल बिहारी सिंह, विद्यात्री सिंहदेव, लवकेश गुर्जर, जफर हैदर, मनोज डालमियां, विक्की समद्दार, तपन सिकदार, शान्तु डोसी,सुनील सारथी, संतोष पावले और राम कुमार बंछोर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कांग्रेस ने कहा कि मतदाता सूची की निगरानी, पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा, अब इसकी अगली कड़ी बूथ स्तर पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण और दिल्ली की महारैली में जिले की भागीदारी के रूप में सामने आएगी।


Share

Check Also

रायपुर/एमसीबी,@ 5,576 करोड़ की 3 सिंचाई निविदाओं पर सवाल, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने मांगी 14 अधिकारियों की जांच

Share तीन बड़े टेंडर,हजारों करोड़ की राशि और पात्रता पर सवाल! गुलाब कमरो ने खोला …

Leave a Reply