Breaking News

रायपुर@ दीपावली-छठ पर दुर्ग से निजामुद्दीन के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Share


1 से 16 नवंबर तक तीन-तीन फेरे लगाएगी,रायपुर समेत 6 स्टेशनों पर ठहराव
रायपुर,28 अक्टूबर 2026 ।
दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। इससे यात्रियों को त्योहार के दौरान सफर करने में सुविधा मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव रहेगा। गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल दुर्ग से 1, 8 और 15 नवंबर को रविवार के दिन रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल 2, 9 और 16 नवंबर को सोमवार के दिन निजामुद्दीन से चलेगी। दुर्ग से ट्रेन सुबह 10ः45 बजे रवाना होकर 11ः20 बजे रायपुर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11ः10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।
रायपुर से अगले दिन दोपहर में वापसी : वापसी में निजामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल ट्रेन दोपहर 12ः30 बजे निजामुद्दीन से रवाना होगी। मथुरा, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, सागर, दमोह और कटनी मुड़वारा होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4ः18 बजे उमरिया पहुंचेगी। इसके बाद शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड और उसलापुर होते हुए दोपहर 12ः10 बजे रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से 12ः15 बजे रवाना होकर दोपहर 1ः45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 4 जनरल, 11 स्लीपर, 2 एसी थर्ड और 1 एसी सेकंड श्रेणी का कोच शामिल है। इससे अलग-अलग श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
यात्रा से पहले समय-सारिणी देख लें
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी जरूर देख लें। इसके लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या एनटीईएस और रेलवन ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता सकता है।
सांसद को भी करना पड़ा था इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत की यात्रा के दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी सामने आई। सांसद को रायपुर से पेंड्रारोड जाना था। इसके लिए उन्हें दोपहर 12ः50 बजे रवाना होने वाली दुर्ग-उधमपुर सुपरफास्ट ट्रेन से सफर करना था। वे पांच मिनट पहले दोपहर 12ः45 बजे प्लेटफार्म नंबर 5/6 पर पहुंच गईं। लेकिन वहां यात्रियों की भीड़ इतनी थी कि उनके बैठने के लिए एक भी कुर्सी नहीं मिली।


Share

Check Also

रायपुर@ धान की कीमत 3358 प्रति क्विंटल करने की मांग

Share पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले…दिवाली से पहले किसानों को 6000 करोड़ दे सरकाररायपुर,28 अक्टूबर …

Leave a Reply