Breaking News

रायपुर@ धान की कीमत 3358 प्रति क्विंटल करने की मांग

Share


पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले…दिवाली से पहले किसानों को 6000 करोड़ दे सरकार
रायपुर,28 अक्टूबर 2026 ।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर कैबिनेट के फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किसानों के भुगतान का मुद्दा उठाया है। उन्होंने धान की कीमत 3,100 रुपए से बढ़ाकर 3,358 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की है। साथ ही सरकार से दिवाली से पहले किसानों को करीब 6,000 करोड़ रुपए का भुगतान करने की मांग की है। बैज ने कहा कि, किसानों को धान की चौथी किस्त के 1,700 करोड़ रुपए भी दिए जाएं। उन्होंने आदान सहायता की राशि एकड़ के बजाय प्रति क्विंटल के हिसाब से देने की मांग की है।
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी : राज्य सरकार ने खरीफ विपणन साल 2026-27 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का फैसला लिया है। किसानों से 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। खरीदी के लिए प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल की सीमा तय की गई है। सरकार ने इस सीजन में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। किसानों की सुविधा के लिए 360 नए खरीदी केंद्र भी खोले जाएंगे। दीपक बैज ने मांग की है कि,किसानों को धान का भुगतान 3,358 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किया जाए। इसके अलावा चौथी किस्त के 1,700 करोड़ रुपए और बढ़े समर्थन मूल्य के अंतर की राशि सहित कुल 6,000 करोड़ रुपए दिवाली से पहले किसानों के खातों में जमा किए जाएं। धान की कीमत बढ़ाने और किसानों को राहत देने की मांग को लेकर किसान संगठन भी प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में धान खरीदी की तैयारियों के बीच किसानों को मिलने वाली राशि और भुगतान का मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंडर-14 क्रिकेट में सरगुजा का धमाकेदार आगाज,दुर्ग को 10 विकेट से हराया

Share सनी ओझा और तोसिक मानिकपुरी ने झटके 3-3 विकेट,गगन बोस व चिराग राजवाड़े ने …

Leave a Reply