Breaking News

रायपुर@दुर्ग में धूप के बीच तेज बारिश और गिरे ओले…26 जिलों में बारिश का अलर्ट,30-40 किमी रफ्तार से हवा चल सकती है

Share

रायपुर,०7 अक्टूबर 2026। दुर्ग जिले में बुधवार शाम मौसम बदला। कई इलाकों में हल्की धूप के बीच तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ जगहों पर छोटे-छोटे ओले भी गिरे। खास बात यह रही कि एक तरफ आसमान में धूप दिखाई दे रही थी, तो दूसरी तरफ तेज बारिश और ओलावृष्टि होती रही। करीब एक घंटे तक बारिश हुई।
रायपुर समेत 26 जिलों में शाम से रात तक गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवा चलने की संभावना है। मानसून वापसी की रेखा रायपुर से गुजरने और ऊपरी हवा में सक्रिय सिस्टम के कारण बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में इसका असर देखा जा सकता है। शहर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा।
मौसम विभाग ने शहर में शाम और रात के समय बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है।
प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से ड्राई रहा, हालांकि मुंगेली और बलरामपुर में कुछ जगह हल्की बारिश दर्ज की गई। अगले तीन दिन भी प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।


Share

Check Also

सूरजपुर@वॉलीबॉल चैंपियंस लीग में छत्तीसगढ़ के मोहम्मद गौस बेग को मिला आमंत्रण

Share वॉलीबॉल चैंपियंस लीग सीजन-1 में रेफरी की भूमिका निभाएंगे सरगुजा के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी,प्रदेश के …

Leave a Reply