Breaking News

सरगुजा संभाग

मनेंद्रगढ़,नागपुर@नागपुर-चिरमिरी नई रेल लाइन का भू अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण होगाःडा.विनय

मनेंद्रगढ़,नागपुर 27 जून 2023 (घटती-घटना)। चिरमिरी नई रेल लाइन का अधिग्रहण कार्य पूर्ण कर शीघ्र रेल विभाग के सहयोग से इसका निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, संबोधन संस्थान द्वारा दिए गए ज्ञापन पर उक्त आशय के विचार व्यक्त करते हुए राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान, मनेंद्रगढ़ के प्रतिनिधिमंडल को …

Read More »

बैकुण्ठपुर@शिक्षा का अच्छा वातावरण तैयार करने स्कूलों में मनाया जा रहा है शाला प्रवेशोत्सव

शाला प्रवेशोत्सव के दौरान बच्चों को अक्षत तिलक लगाकर स्कूलों में दिया जा रहा प्रवेश अविभाजित कोरिया जिले के 1728 स्कूलों में मनाया जाएगा शाला प्रवेशोत्सव शाला प्रवेशोत्सव का उद्देश्य बच्चों के लिए शिक्षा का एक अलग माहौल तैयार करना -रवि सिंह-बैकुण्ठपुर 27 जून 2023 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ सरकार पूरे प्रदेश में हर साल शाला प्रवेश उत्सव मनाती है यह पहले …

Read More »

सूरजपुर@चोरी की 3 मोटर सायकल सहित एक आरोपी गिरफ्तार किया गया

थाना प्रतापपुरपुलिस की कार्यवाहीसूरजपुर,27 जून 2023 (घटती-घटना)। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला ने चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने एवं चोरी नकबजनी को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 27.06.23 को थाना प्रतापपुर पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना …

Read More »

सूरजपुर@गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार किया गया

थाना झिलमिली पुलिस की कार्यवाही सूरजपुर,27 जून 2023(घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला के सख्त निर्देश पर जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में सोमवार को थाना झिलमिली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर सतनगर मोहली की ओर …

Read More »

अम्बिकापुर@युवती को ब्लैकमेल करने का आरोपी ओडि़शा से गिरफ्तार

अम्बिकापुर,27 जून 2023 (घटती-घटना)। युवती को प्रेम जाल में फंसाकर युवक द्वारा ब्लैकमेल करने के मामले में दरिमा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।जानकारी के अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र की एक युवती कोरोना काल के बाद पढ़ाई करने रायपुर गई थी। पढ़ाई के दौरान युवती की जान …

Read More »

अम्बिकापुर,@बैल के हमले में घायल महिला की हो गई मौत

अम्बिकापुर,27 जून 2023 (घटती-घटना)।.. बैल के हमले में घायल महिला की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार बेलासी बाई पति राम प्रसाद उम्र 60 वर्ष कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदमनगर की रहने वाली थी। 12 जून की सुबह वह कोठार से बैल को बाहर निकाल रही थी। तभी बचानक …

Read More »

अम्बिकापुर@व्याख्याता स्वाति को मिली डॉक्टरेट की डिग्री

अम्बिकापुर,27 जून 2023 (घटती-घटना)।. शासकीय नवीन हाई स्कूल सकालो अम्बिकापुर में व्याख्याता पद पर पदस्थ स्वाति सोनी को डॉक्टरेट की उपाधि मिली है। कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर द्वारा फैकल्टी ऑफ साइंस के अंतर्गत प्राणीशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि स्वाती सोनी को प्रदान की गई है। इन्होंनें अपना शोध कार्य कलिंगा विश्वविद्यालय के सह-प्राध्यापक डॉ. मनोज सिंह के निर्देशन व …

Read More »

अम्बिकापुर@निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर लंबे समय से वसूल रहा था किराया,हटाया गया कब्जा

अम्बिकापुर,27 जून २०२३ (घटती-घटना)। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नजूल भूमि पर अवैध कब्जे करने वाले कब्जाधारियों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम अमला और पुलिस की सयुंक्त टीम पीछे 2 दिनों से अभियान चलाकर कर अतिक्रमण हटाने में जुटी है। मंगलवार को टीम ने शहर के चौपाटी के पास स्थित मंगल भवन की …

Read More »

अम्बिकापुर,@जमीन में सोने के दौरान युवक हुआ सर्पदंश का शिकार,इलाज के दौरान मौत

अम्बिकापुर,27 जून २०२३ (घटती-घटना)।. बारिश शुरू होते ही सरगुजा में सर्पदंश के माले सामने आने शुरू हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से सर्पदंश से मौत की घटनाएं बढ़ी है। इसी बीच 26 जून को सर्पदंश पीडि़त एक युवक की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। वह जमीन पर पत्नी व बच्चे के साथ सोया था।जानकारी …

Read More »

अम्बिकापुर@कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिला मुआवजा,2 विधवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु

अम्बिकापुर,27 जून २०२३ (घटती-घटना)।. लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी निवासी 2 विधवा महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में अपने बच्चों के साथ पहुंचकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित आवेदन में उल्लेख किया गया है कि दोनों महिलाओं के पति की मौत मजदूरी करने के दौरान वर्ष 2014 में ट्रैक्टर पलटने से …

Read More »