-संवाददाता-
बैकुंठपुर,23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ कोरिया के तत्वावधान में दिनांक 22 अक्टूबर 2026,दिन गुरुवार को शगुन गार्डन खांडा, बैकुंठपुर में राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया, समारोह में सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के कुल 58 स्काउट्स एवं गाइड्स को राजभवन से प्राप्त राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो ससम्मान प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्माननीय राजीव पाठक जिला अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कोरिया उपस्थित रहे, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेन्द्र कुमार गुप्ता,सहायक संचालक कौशिक भद्रा तथा राज्य मुख्यालय आयुक्त शैलेन्द्र कुमार मिश्रा मंचासीन रहे,समारोह में अतिथियों ने राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स को बधाई देते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रप्रेम विकसित करने वाला महत्वपूर्ण संगठन है,राज्य पुरस्कार प्राप्त करना स्काउट्स गाइड्स के 30 महीने की सेवा, मेहनत, लगन, नियमित प्रशिक्षण एवं समर्पण का प्रतीक है,उन्होंने सभी प्रतिभागियों से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों के करकमलों से 58 स्काउट्स गाइड्स को राज्यपाल प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो ससम्मान प्रदान किया गया।
जिले के पदाधिकारी एवं स्काउटर गाइडर रहे उपस्थित…
कार्यक्रम में जिला सचिव सुरेंद्र राजवाड़े, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू, जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुनील बड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड निशा खान, जिला मर्टर मास्टर अमरनाथ सिंह, जिला ट्रेनिंग काउंसलर डॉ. उत्तम साहू, अजय कुमार ठाकुर, धनमत पड़ौती, विकासखंड सचिव सोनहत श्याम आण्डिल, विकासखंड सचिव बैकुंठपुर शिवप्रताप सिंह, स्काउटर केशव प्रसाद साहू, प्रवीण मिंज, जयपाल पल्हे, राजाराम देवांगन, गाइडर विजय कुजुर, एग्नेश आनन्द दास, डिम्पल मिंज, जगमाईत लकड़ा, निशांत आरा सहित अभिभावकगण एवं स्काउट्स-गाइड्स उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur