Breaking News
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 70

अम्बिकापुर@ मां कुदरगढ़ी मिनरल रिफाइनरी की मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
रघुनाथपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलसिला स्थित मां कुदरगढ़ी मिनरल रिफाइनरी फैक्ट्री की मजदूर कॉलोनी में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 21 अक्टूबर की है। युवक के कमरे में फांसी पर लटके मिलने से फैक्ट्री परिसर में हडकंप मच गया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
मृतक की पहचान अभिमन्यु शाह (22), पिता संपत शाह, निवासी ग्राम भेखपूर्वा, जिला सिवान, बिहार के रूप में हुई है। वह मां कुदरगढ़ी मिनरल रिफाइनरी फैक्ट्री में हेल्पर के पद पर कार्यरत था और फैक्ट्री परिसर स्थित मजदूर कॉलोनी के एक कमरे में रहता था। जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को अभिमन्यु ने दोपहर करीब एक बजे तक ड्यूटी की थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। दोपहर दो बजे से उसकी दोबारा ड्यूटी थी, लेकिन वह काम पर नहीं पहुंचा। शाम करीब पांच बजे उसके साथ काम करने वाला एक कर्मचारी उसे देखने कमरे पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसकी सूचना उसने फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों को दी। इसके बाद कर्मचारियों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर अभिमन्यु गमछे के सहारे फांसी पर लटका मिला। उसे नीचे उतारकर तत्काल एंबुलेंस से अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply