Breaking News

अंबिकापुर,@सडक¸दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर

Share

अंबिकापुर, 03 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के चंद्रमेढ़ा के पास मंगलवार की शाम को बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। दुर्घटना में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सूरजपुर अस्पताल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार लाल सय पिता राम प्रसाद गिरी उम्र 24 वर्ष ग्राम बेलटुकरी थाना झिलमिली का रहने वाला था। वह मंगलवार को अपने चचेरे भाई रमेश गिरी के साथ ग्राम खरसोता से बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम चंद्रमेढ़ा के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए भैयाथान अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां से भी अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान लाल साय की बुधवार की सुबह मौत हो गई। जबकि रमेश का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply