Breaking News

अम्बिकापुर@29 अक्टूबर को बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह,तैयारी शुरू

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। जनजातीय समाज के गौरव बाबा कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी के अवसर पर 29 अक्टूबर को अंबिकापुर में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। संभाग स्तरीय इस आयोजन में सरगुजा संभाग सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से करीब एक लाख जनजातीय समाज के लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। समारोह में बाबा कार्तिक उरांव चौक पर उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण भी किया जाएगा। बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह आयोजन समिति,सरगुजा के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए समाज के विभिन्न संगठनों,पदाधिकारियों,वरिष्ठजनों,युवाओं और महिलाओं को जोडऩे के साथ संभाग के सभी जिलों में जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समारोह की तैयारियों को लेकर उरांव सामाजिक भवन, पटेलपारा,अंबिकापुर में समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और युवाओं ने भाग लिया। बैठक में समिति के अध्यक्ष डॉ. आजाद भगत,मानकेश्वर भगत बैगा,जगना राम प्रधान,बिहारी लाल उरांव,देवनारायण भगत,निशिकांत भगत,प्रदीप एक्का,बालमुनी प्रधान,पुष्पा प्रधान,श्रीराम भगत,सतीश भगत,संदीप भगत,पावन पूर्णाहुति भगत सहित अन्य उपस्थित थे।


Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply